• 28/03/2026

70 सहायक प्राध्यापकों को झटका, 872 को राहत… यहां देखें पूरी लिस्ट

70 सहायक प्राध्यापकों को झटका, 872 को राहत… यहां देखें पूरी लिस्ट
Spread the love

रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने 2022 में नियुक्त सहायक प्राध्यापकों को बड़ा झटका देते हुए 70 प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि बढ़ा दी है। गोपनीय प्रतिवेदन समिति की समीक्षा में निर्धारित मापदंडों पर खरे नहीं उतरने के कारण 53 प्राध्यापकों की प्रोबेशन अवधि एक वर्ष और 17 की दो वर्ष के लिए बढ़ाई गई है। जानकारी के अनुसार इन सभी प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि समाप्ति की प्रक्रिया वर्ष 2025 तक पूरी की जानी है, जिसके तहत वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन, पुलिस सत्यापन, सतत सेवा प्रमाण-पत्र, निष्ठा प्रमाण-पत्र, विभागीय जांच, न्यायालयीन प्रकरण और चल-अचल संपत्ति विवरण जैसे दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया गया।

फरवरी 2026 में आयोजित पहली बैठक में कुल 348 प्रकरणों की समीक्षा की गई, जिसमें 307 सहायक प्राध्यापक सभी मापदंडों पर पात्र पाए गए और उनकी परिवीक्षा समाप्त करने की अनुशंसा की गई। वहीं 15 प्रकरणों में दस्तावेज अपूर्ण पाए जाने के कारण उन्हें लंबित रखा गया है, जिन्हें दस्तावेज पूर्ण करने पर पात्र माना जाएगा, जबकि 26 प्राध्यापक मापदंडों पर खरे नहीं उतरे।

इसके बाद मार्च 2026 में हुई दूसरी बैठक में मार्च से मई 2022 के बीच नियुक्त 572 प्रकरणों की जांच की गई, जिसमें 497 प्राध्यापक पात्र पाए गए, जिनमें से 39 को दस्तावेज पूर्ण करने की शर्त पर पात्र माना गया, जबकि 36 प्राध्यापक अपात्र पाए गए। इसी तरह जून से दिसंबर 2022 के बीच नियुक्त 90 प्रकरणों में से 68 प्राध्यापक सभी मानकों पर खरे उतरे, 14 के दस्तावेज अपूर्ण पाए गए जिन्हें फिलहाल परीक्षण में रखा गया है और 8 प्राध्यापक अपात्र घोषित किए गए हैं।

इस पूरे फैसले के बाद स्पष्ट है कि विभाग अब प्रोबेशन प्रक्रिया में सख्ती बरत रहा है और केवल तय मानकों को पूरा करने वाले प्राध्यापकों को ही स्थायी नियुक्ति का लाभ मिलेगा।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…