• 06/04/2026

BJP का 47 स्थापना दिवस आज, शुरू होगा गांव चलो अभियान, हजारों कार्यकर्ता होंगे एकजुट

BJP का 47 स्थापना दिवस आज, शुरू होगा गांव चलो अभियान, हजारों कार्यकर्ता होंगे एकजुट
Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस आज मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजधानी समेत पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हजारों कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर स्थापना दिवस को भव्य रूप देंगे।

स्थापना दिवस के साथ ही भाजपा आज से 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक “गांव चलो अभियान” की शुरुआत भी कर रही है। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे।

पार्टी की योजना के अनुसार हर विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 गांवों का चयन किया गया है, जहां जनसंपर्क और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और लोगों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी।

वहीं स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी भाजपा कार्यालयों में पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा।

Related post

वीबी जीरामजी लागू होते ही पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात, मजदूरी दर में हुई 13 प्रतिशत की वृद्धि

वीबी जीरामजी लागू होते ही पहले ही दिन श्रमिकों…

Spread the loveरायपुर। वीबी जी राम जी के लागू होने के पहले दिन ही श्रमिकों को बड़ी सौगात प्राप्त हुई है। जहां…
नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान, अगस्त में होंगे एग्जाम, रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान, अगस्त में…

Spread the loveनई दिल्ली।  एमबीबीएस के बाद जो डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स आगे पोस्ट ग्रेजुएशन मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं,…
शिक्षा में AI का प्रभावी उपयोग और मजबूत परीक्षा प्रणाली समय की आवश्यकता : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

शिक्षा में AI का प्रभावी उपयोग और मजबूत परीक्षा…

Spread the loveनई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति के सदस्य  बृजमोहन…