• 08/04/2026

ममता हुई शर्मसार— 11 माह के मासूम की मां ने ही ली जान, कुएं में फेंका शव

ममता हुई शर्मसार— 11 माह के मासूम की मां ने ही ली जान, कुएं में फेंका शव
Spread the love
पुणे।  महाराष्ट्र के रंजनगांव एमआईडीसी इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय महिला ने अपने ही 11 महीने के बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। शुरुआत में महिला ने पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि बच्चा घर में गिरने से मर गया और डर के कारण उसने शव को कुएं में फेंक दिया

लेकिन पूछताछ में विरोधाभास मिलने पर सख्ती की गई तो सच्चाई सामने आ गई। आरोपी ने कबूल किया कि वह बच्चे के रोने-धोने से परेशान थी और पति को छोड़कर दूसरी जिंदगी शुरू करना चाहती थी, जिसमें उसे बच्चा बाधा लग रहा था। इसी वजह से उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कुएं से मासूम का शव बरामद कर अंतिम संस्कार कराया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…