• 18/04/2026

5 रु के पुराने नोट के बदले 37 लाख देने का लालच देकर 11.70 लाख की ठगी, साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

5 रु के पुराने नोट के बदले 37 लाख देने का लालच देकर 11.70 लाख की ठगी, साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Spread the love

खैरागढ़। छुईखदान पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के मास्टरमाइंड मोहम्मद जाहिर, उम्र 19 वर्ष को हरियाणा के नूंह जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुराने सिक्के और नोट के बदले लाखों रुपये दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था।

ग्राम पदमावतीपुर निवासी नेताराम देवांगन ने छुईखदान थाने में शिकायत दर्ज कराई कि व्हाट्सएप के माध्यम से उसे ₹5 के पुराने नोट के बदले ₹37.94 लाख देने का लालच दिया गया। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, कस्टम चार्ज आदि के नाम पर अलग-अलग खातों में कुल ₹11.70 लाख ट्रांसफर कराए गए।

जांच में सामने आया कि आरोपी 20 बैंक खातों और 30-40 फर्जी सिम का उपयोग कर ठगी करता था। तकनीकी विश्लेषण से लोकेशन मिलने पर पुलिस ने हरियाणा पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया।आरोपी के पास से 9 मोबाइल, 2 एटीएम कार्ड और ₹4000 नगद जब्त किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related post

Police Transfer: 21 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, DGP ने जारी किया आदेश

Police Transfer: 21 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, DGP ने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला हुआ है। इस संबंध में DGP अरुण देव गौतम ने आदेश…
वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी :- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी…

Spread the loveरायपुर / अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा रायपुर के बलबीर सिंह…
‘महानदी हमारी जीवनधारा और हमारी समृद्धि का आधार’- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

‘महानदी हमारी जीवनधारा और हमारी समृद्धि का आधार’- मुख्यमंत्री…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि महानदी हमारी जीवनधारा और हमारी समृद्धि का आधार है। महानदी…