• 18/04/2026

एनसीसी के तत्वावधान में ड्रिल और शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 600 कैडेट्स ने लिया हिस्सा

एनसीसी के तत्वावधान में ड्रिल और शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 600 कैडेट्स ने लिया हिस्सा
Spread the love

कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित जैन इंटरनेशनल स्कूल में 7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आज शनिवार को जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल प्रतियोगिता एवं मेजर होशियार सिंह स्मृति मार्क्समैन शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में 8 महाविद्यालयों और 13 विद्यालयों के करीब 600 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में 7 छ.ग. बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल लोकेश देव तथा स्कूल के प्राचार्य डॉ. एस. एस. राजपूत की अहम भूमिका रही। मुख्य अतिथि आईजी बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग (आईपीएस) ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता में ड्रिल और फायरिंग दोनों वर्गों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। व्यक्तिगत ड्रिल प्रतियोगिता में जेडी/जेडब्ल्यू वर्ग में प्राची यादव और एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग में हर्ष सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं टीम ड्रिल प्रतियोगिता में एमएलबी बिलासपुर और डीएवी पब्लिक स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।फायरिंग प्रतियोगिता में व्यक्तिगत वर्ग में आदर्श सिंह देव और अलवीरा नाज विजेता रहे, जबकि टीम वर्ग में जैन इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनसीसी अधिकारियों, पीआई स्टाफ और स्कूल स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में एनसीसी गान और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…