• 18/04/2026

कोरबा के गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का भूमिपूजन, 27 एकड़ में विकसित होगा इंडस्ट्रियल पार्क

कोरबा के गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का भूमिपूजन, 27 एकड़ में विकसित होगा इंडस्ट्रियल पार्क
Spread the love

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आज दर्री तहसील अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र के अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई इस परियोजना को कोरबा जिले के औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

करीब 10.900 हेक्टेयर (27 एकड़) क्षेत्र में लगभग 10.59 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले इस औद्योगिक क्षेत्र में लघु, मध्यम एवं बड़े उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इससे न केवल क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। कार्यक्रम में सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद्र पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

मंत्री देवांगन ने कहा कि गोपालपुर औद्योगिक क्षेत्र का भूमिपूजन कोरबा के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। वर्ष 1980 के बाद जिले में इस तरह का नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, जो विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में औद्योगिक विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने नई औद्योगिक नीति को निवेशकों के लिए अनुकूल बताते हुए कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम से प्रक्रियाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हुई हैं। भूमि आवंटन पूरी तरह ऑनलाइन किया गया है, वहीं अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के उद्यमियों को मात्र एक रुपये में भूमि उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।

सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस औद्योगिक क्षेत्र में 44 इकाइयों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे और पात्र उद्योगों को निवेश का लगभग 65 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरबा को अब केवल कोयला और विद्युत उत्पादन तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे बहु-औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

कटघोरा विधायक प्रेमचंद्र पटेल ने इसे जिले के विकास के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि राज्य सरकार की उद्योग अनुकूल नीतियों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि इस औद्योगिक पार्क से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि युवाओं को उद्यमिता के लिए तैयार करने हेतु Indian Institute of Management Raipur द्वारा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने इस पहल को कोरबा के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर बताया।

Related post

सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the loveस्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडलीपार द्वारा जांच प्रकिया को त्वरित करने दिए निर्देश* नवीन भारतीय न्याय संहिता…
मंगलदास ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मनोनीत

मंगलदास ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष…

Spread the love रायपुर / राज्य शासन द्वारा  मंगलदास ठाकुर ग्राम छुरिया डोंगरी, जिला-राजनांदगांव को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष…
TRANSFER NEWS : 6 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले, देखें लिस्ट

TRANSFER NEWS : 6 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले,…

Spread the loveदुर्ग। जिले की पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय…