• 20/04/2026

Breking : राजधानी में नहीं रुक रहा चाकूबाजी, पता पूछने के बहाने युवक से चाकूबाजी और लूटपाट

Breking : राजधानी में नहीं रुक रहा चाकूबाजी, पता पूछने के बहाने युवक से चाकूबाजी और लूटपाट
Spread the love

रायपुर –  राजधानी रायपुर में चाकूबाजी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र रायपुर से सामने आया है, जहां देर रात कैटरिंग का काम कर लौट रहे एक युवक पर अज्ञात लुटेरों ने हमला कर लूटपाट की।जानकारी के अनुसार पीड़ित बाल करण वर्मा, जो कैटरिंग में खाना बनाने का काम करते हैं,देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शंकर नगर-कचना-मंदिर हसौद मार्ग पर तीन बाइक सवार अज्ञात लुटेरों ने उन्हें पता पूछने के बहाने रोका।

जैसे ही युवक ने बाइक रोकी,लुटेरों ने गाड़ी की चाबी निकालकर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के जांघ, घुटना, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद लुटेरे युवक का पर्स और बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में युवक को सड़क पर पड़ा देखा और तुरंत मेकाहारा अस्पताल रायपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related post

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड 123 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ी चिंता

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड…

Spread the loveनई दिल्ली-  पश्चिम एशिया में पिछले सात महीनों से जारी युद्ध ने अब दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक…
सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका…

Spread the loveरायपुर – गांव में बना अमृत सरोवर अब जल संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का जरिया भी…
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह

महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में…

Spread the loveरायपुर :- महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह खोल रही है।…