• 21/04/2026

CG : छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा; आज अंधड़-बारिश की चेतावनी

CG : छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा; आज अंधड़-बारिश की चेतावनी
Spread the love

रायपुर |  राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। प्रदेश में ग्रीष्म लहर के साथ रात में भी उष्ण लहर का असर बना हुआ है, जिससे दिन ही नहीं रातें भी तप रही हैं।

सोमवार को रायपुर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया, जबकि बिलासपुर में पारा 44 डिग्री के पास पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप और चुभती किरणों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर बाद कुछ जगहों पर बादल छाए, जिससे धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन उमस बढ़ गई।

मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने, अंधड़ चलने और वज्रपात की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी सिस्टम के असर से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन इसके बाद फिर तापमान बढ़ने का दौर शुरू होने के संकेत हैं।

रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

Related post

CG Weather Update: आज घूमने का प्लान है तो संभलकर! छत्तीसगढ़ में 4 दिन बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट

CG Weather Update: आज घूमने का प्लान है तो…

Spread the loveरायपुर। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद अगर आप रविवार को कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो…
CG – बीमार ग्रामीण के लिए देवदूत बने DRG जवान, कंधे पर लादकर पहुंचाया अस्पताल, निभाया इंसानियत का फर्ज…..

CG – बीमार ग्रामीण के लिए देवदूत बने DRG…

Spread the loveसुकमा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ड्यूटी पर निकले डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों ने एक बार फिर वर्दी…
CG – नक्सल गढ़ में आजादी का जश्न : 80 साल बाद सुकमा के 50 गांवों में फहराया गया तिरंगा, जहां कभी था खौफ का साया…

CG – नक्सल गढ़ में आजादी का जश्न :…

Spread the loveसुकमा। देश जहां 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित रहे 50…