• 24/04/2026

जमीन विवाद में बड़ी मां की हत्या, पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा

जमीन विवाद में बड़ी मां की हत्या, पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा
Spread the love

रायगढ़।  जिले के थाना छाल क्षेत्र के ग्राम बेहरामार में जमीन विवाद से उपजे एक जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने महज चंद घंटों में खुलासा कर दिया। वृद्ध महिला केवला बाई राठिया की चचेरे भाई आशन राठिया ने हाथ-मुक्कों व लात-घूसों से हत्या कर शव को मोटरसाइकिल पर लादकर जंगल के झुरमुट में फेंक दिया था

22 अप्रैल को बेहरामार निवासी लोकनाथ राठिया ने थाना छाल में अपनी मां केवला बाई के 4-5 दिनों से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने चचेरे भाई आशन पर जमीन बंटवारे व बिक्री को लेकर अनहोनी की आशंका जताई। उधर, बेहरामार-जामपाली पगडंडी मार्ग के जंगल में दुर्गंध की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। झाड़ियों के बीच गड्ढे से सड़ा-गला शव बरामद हुआ, जो केवला बाई का ही था। जांच में सामने आया कि 18 अप्रैल को महुआ बीनने के दौरान आरोपी आशन ने जमीन बेचने के विवाद पर मृतिका पर हमला बोला।

क्रूरता से पिटाई करने से उसकी मौत हो गई। शव छिपाने के लिए आरोपी ने अपनी मोटरसाइकिल पर लादकर जंगल फेंक दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में वैज्ञानिक विवेचना व सघन पूछताछ हुई। संदेही आशन टूट गया और अपराध कबूल लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व ऋण पुस्तिका बरामद की गई। 36 वर्षीय आशन राठिया पिता भक्तुराम राठिया निवासी बेहरामार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, “जमीन विवाद या पारिवारिक रंजिश का हिंसा से हल नहीं। जघन्य अपराधियों पर कठोर कार्रवाई होगी।

Related post

CG Weather Update: आज घूमने का प्लान है तो संभलकर! छत्तीसगढ़ में 4 दिन बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट

CG Weather Update: आज घूमने का प्लान है तो…

Spread the loveरायपुर। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद अगर आप रविवार को कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो…
CG – बीमार ग्रामीण के लिए देवदूत बने DRG जवान, कंधे पर लादकर पहुंचाया अस्पताल, निभाया इंसानियत का फर्ज…..

CG – बीमार ग्रामीण के लिए देवदूत बने DRG…

Spread the loveसुकमा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ड्यूटी पर निकले डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों ने एक बार फिर वर्दी…
CG – नक्सल गढ़ में आजादी का जश्न : 80 साल बाद सुकमा के 50 गांवों में फहराया गया तिरंगा, जहां कभी था खौफ का साया…

CG – नक्सल गढ़ में आजादी का जश्न :…

Spread the loveसुकमा। देश जहां 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित रहे 50…