• 25/04/2026

भव्य आयोजन के साथ सोडेकेला में भगवान जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

भव्य आयोजन के साथ सोडेकेला में भगवान जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
Spread the love
रायगढ़।  तहसील मुख्यालय पुसौर से लगभग 6 किमी दूर ग्राम सोडेकेला में नव निर्मित जगन्नाथ मंदिर सोडेकेला की प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच संपन्न हुई। 12 अप्रैल से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन का समापन 24 अप्रैल को पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।

लगभग एक सप्ताह तक चले इस महोत्सव में पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। कहीं कीर्तन, नाटक और कंस दरबार का आयोजन हुआ तो कहीं भंडारे चलते रहे। वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच संपन्न प्राण प्रतिष्ठा ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भाव से भर दिया। इस दौरान सोडेकेला गांव एक मेले में तब्दील हो गया, जहां आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के अंतर्गत अंकुरारोपण, कलश यात्रा, यज्ञ, सूर्य पूजा, अभिषेक, विष्णु सहस्त्रनाम पाठ, गीता हवन, चंडी पाठ सहित कई धार्मिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न किए गए। 16 जोड़ी यजमानों ने पूरे विधि-विधान से अनुष्ठानों में भाग लिया और गांव को सजाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मंदिर का निर्माण ग्रामीणों के सहयोग से किया गया है। पहले यहां मिट्टी का मंदिर था, जिसे अब भव्य रूप दिया गया है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान को चांदी का मुकुट भी भेंट किया गया। गांव के मुख्य यजमान रमेश गुप्ता और अन्य गणमान्य नागरिकों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य ब्रजेश गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। ग्रामीणों ने बाहर रह रहे परिजनों को भी आमंत्रित किया, जिससे आयोजन में और भी रौनक बढ़ी। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने व्यवस्था, सेवा और सद्भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। सभी श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक भोजन और सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफल रहा।

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…