• 25/04/2026

दक्षिण बस्तर के 47 नक्सलियों ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

दक्षिण बस्तर के 47 नक्सलियों ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
Spread the love

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना पुलिस के समक्ष दक्षिण बस्तर के 47 नक्सलियों ने 32 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें डीकेएसजेडसीएम, डीवीसीएम, एसीएम और PM जैसे कैडर्स शामिल हैं। ये सभी नक्सली बस्तर के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थे। आत्मसमर्पण करने वालों में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य और दक्षिण बस्तर डीवीसी के इंचार्ज हेमला इथु उर्फ विज्जा भी शामिल है। इसके अलावा 9वीं प्लाटून के कमांडर पोडियम लच्छु उर्फ मनोज जैसे सक्रिय नक्सली कैडर भी दक्षिण करने वालों में शामिल हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इस आत्मसमर्पण की पुष्टि की है।
आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने कुल 32 हथियार भी जमा किए हैं। इनमें 1 एलएमजी, 4 एके-47, 3 एसएलआर, 2 इंसास राइफल, 2 मस्कट, 1 BGL गन, 2 एयर गन, 1 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर और 12 नग सिंगल शॉट गन शामिल है। इसके अलावा 515 जिंदा कारतूस भी जमा किए गए। तेलंगाना पुलिस का कहना है कि संगठन के कई प्रमुख नेता और कैडर अब बाहर हो चुके हैं, कुछ छिटपुट नक्सली ही बचे हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में अलग-अलग स्तर के कैडर शामिल हैं। इनमें शीर्ष स्तर के सदस्य से लेकर प्लाटून स्तर तक के नक्सली शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक कुल 47 में से 28 सदस्य डीकेएसजेडसीएम से और 15 सदस्य 9वीं और 30वीं प्लाटून से जुड़े थे। तेलंगाना पुलिस ने बताया कि लगातार ऑपरेशन, इंटेलिजेंस इनपुट और ग्राउंड पर मजबूत पकड़ के चलते यह सफलता मिली है। साथ ही सरेंडर करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत मदद दी जाएगी।

Related post

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और…

Spread the loveकिसानों को नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग के लिए किया जा रहा जागरूक राज्य में नैनो डीएपी…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी…

Spread the loveखरीफ 2026 में पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया, 80 प्रतिशत वितरण सीमा समाप्त रायपुर, 30 जून 2026/…
सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त आपत्तियों का कंडिकावार शीघ्र निराकरण सनिश्चित करें-मुख्य सचिव

सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त आपत्तियों का कंडिकावार शीघ्र…

Spread the loveमुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न रायपुर, 30 जून 2026/मुख्य…