• 26/04/2026

शादी की खुशियां मातम में बदली: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से 4 साल के मासूम की मौत, मां गंभीर घायल, गांव में पसरा मातम…

शादी की खुशियां मातम में बदली: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से 4 साल के मासूम की मौत, मां गंभीर घायल, गांव में पसरा मातम…
Spread the love

धरसीवां। विधानसभा थाना क्षेत्र के दौंदेकला गांव में आज एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। वैवाहिक समारोह के दौरान एक अनियंत्रित हाईवा ने मां-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 4 साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व उपसरपंच ढेलूराम वर्मा की पुत्री के विवाह समारोह में चूलमाटी की रस्म चल रही थी। इस दौरान महिलाएं पैदल जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाईवा ने अचानक मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास स्थित उद्योगों के भारी वाहन गांव के रास्तों से तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related post

CG Weather Update: आज घूमने का प्लान है तो संभलकर! छत्तीसगढ़ में 4 दिन बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट

CG Weather Update: आज घूमने का प्लान है तो…

Spread the loveरायपुर। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद अगर आप रविवार को कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो…
CG – बीमार ग्रामीण के लिए देवदूत बने DRG जवान, कंधे पर लादकर पहुंचाया अस्पताल, निभाया इंसानियत का फर्ज…..

CG – बीमार ग्रामीण के लिए देवदूत बने DRG…

Spread the loveसुकमा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ड्यूटी पर निकले डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों ने एक बार फिर वर्दी…
CG – नक्सल गढ़ में आजादी का जश्न : 80 साल बाद सुकमा के 50 गांवों में फहराया गया तिरंगा, जहां कभी था खौफ का साया…

CG – नक्सल गढ़ में आजादी का जश्न :…

Spread the loveसुकमा। देश जहां 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित रहे 50…