• 26/04/2026

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी ठोकर, दोनों की मौत

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी ठोकर, दोनों की मौत
Spread the love

बालोद।  जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना अछोली गांव के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

घटना देवरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक भुरकाभाट गांव के रहने वाले थे। वे किसी काम से बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अछोली गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ड्राइवर को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही देवरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी ट्रक ड्राइवर को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…