• 06/05/2026

इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में वित्त मंत्री चौधरी ने किया स्टॉल्स का निरीक्षण, युवाओं को दिया नवाचार का संदेश

इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में वित्त मंत्री चौधरी ने किया स्टॉल्स का निरीक्षण, युवाओं को दिया नवाचार का संदेश
Spread the love

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बस्तर स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में पहुंचकर विभिन्न स्टॉल्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों तथा बस्तर के युवाओं द्वारा विकसित नवाचारों को करीब से देखा और उनके प्रयासों की सराहना की।

वित्त मंत्री चौधरी ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि यदि हम माँ सरस्वती के उपासक बनेंगे, तो माँ लक्ष्मी स्वयं हमारे साथ आएंगी। उन्होंने ज्ञान और कौशल को सफलता की कुंजी बताते हुए युवाओं को निरंतर सीखने और खुद को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज का दौर ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था का है, जिसमें नवाचार और तकनीकी कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपने विचारों को प्रदर्शित करने का मंच मिलता है और उन्हें आगे बढऩे की दिशा मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित नवाचारकर्ताओं ने अपने-अपने प्रोजेक्ट्स और आइडियाज प्रस्तुत किए, जिनमें तकनीक, कृषि, शिक्षा और स्थानीय समस्याओं के समाधान से जुड़े कई उपयोगी मॉडल शामिल रहे।

वित्त मंत्री ने इन प्रयासों को सराहनीय बताते हुए कहा कि प्रदेश के युवा नई सोच और ऊर्जा के साथ विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इनोवेशन महाकुंभ 1.0 जैसे आयोजन प्रदेश में नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहे हैं।

Related post

वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने…

Spread the love 00 भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा सिंग फोरम 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का किया गया है चयन…
इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी – मंत्री टंक राम वर्मा

इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास…

Spread the loveरायपुर :-  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम और आत्मनिर्भर भारत के सपने को आकार देने के उद्देश्य से चलाए…
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350…

Spread the loveरायपुर :-  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सिन्दूर पार्क में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नशामुक्त भारत…