• 08/05/2026

अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर राज्यपाल डेका ने दिया रेडक्रॉस गतिविधियों के लिए सहयोग बढ़ाने पर जोर

अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर राज्यपाल डेका ने दिया रेडक्रॉस गतिविधियों के लिए सहयोग बढ़ाने पर जोर
Spread the love

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज लोकभवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष राज्यपाल श्री रमेन डेका से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा के चेयरमैन संतोष साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने राज्यपाल को रेडक्रॉस का बैज पहनाकर अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर राज्यपाल श्री डेका ने दिया रेडक्रॉस गतिविधियों के लिए सहयोग बढ़ाने पर जोर

राज्यपाल श्री डेका ने भी सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेडक्रॉस संस्था मानवता, सेवा और संवेदनशीलता का सशक्त प्रतीक है। राज्यपाल के निर्देश पर लोकभवन के आगंतुक कक्ष में रेडक्रॉस की गतिविधियों के लिए सहयोग राशि संग्रहण हेतु विशेष बॉक्स भी रखा गया है। इस बॉक्स में प्राप्त राशि का उपयोग रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित जनसेवा एवं सहायता कार्यों में किया जाएगा। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने राज्य में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी राज्यपाल को दी।

Related post

20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन

20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी…

Spread the loveरायपुर। विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी – जीरामजी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 20 अगस्त, 2026 को…
सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर सीएम साय ने पत्नी संग किया फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना

सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर सीएम…

Spread the love00 पार्थिव शिवलिंग निर्माण में बने सहभागी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना रायपुर। पवित्र सावन माह के…
औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा…

Spread the love00 राजधानी से रोजगारधानी की ओर बढ़ता नवा रायपुर रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर अब केवल आधुनिक प्रशासनिक राजधानी के…