• 10/05/2026

प्रधानमंत्री आवास योजना से मगनलाल के परिवार को मिला पक्का आशियाना….

प्रधानमंत्री आवास योजना से मगनलाल के परिवार को मिला पक्का आशियाना….
Spread the love

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कोंडागांव जिले में सुशासन और जनकल्याण की योजनाओं का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। जिले के ग्राम बहीगांव निवासी श्री मगनलाल गौर का परिवार भी इस योजना से लाभान्वित होकर आज सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है।

मगनलाल गौर पहले अपने परिवार के साथ एक कच्चे मकान में निवास करते थे। हर वर्ष बरसात के मौसम में उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मकान की खपरैल बार-बार खराब हो जाती थी, जिससे बारिश का पानी घर के अंदर टपकता था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई।

वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उनके आवास को स्वीकृति मिली। योजना के तहत उन्हें मकान निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। शासन से मिली इस सहायता राशि के साथ इसमें थोड़ा और राशि मिलाकर उन्होंने अपना पक्का मकान तैयार किया। मगनलाल गौर ने बताया कि पहले जहां बरसात के दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ता था, वहीं अब पक्के मकान में उनका परिवार निश्चिंत होकर जीवन व्यतीत कर रहा है। नए घर ने उनके जीवन में स्थिरता, आत्मविश्वास और सम्मान की भावना को बढ़ाया है। साथ ही मगन लाल के परिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, उज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और घर में बिजली कनेक्शन भी दिया गया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए एक वरदान है और शासन की इस जनकल्याणकारी पहल से आज कई परिवारों का सुरक्षित आवास का सपना साकार हो रहा है।

Related post

CG Transfer : छत्तीसगढ़ में 43 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में बड़ा फेरबदल; देखें पूरी सूची!

CG Transfer : छत्तीसगढ़ में 43 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले,…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से…
सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास…

Spread the loveरायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सुशासन, जनकल्याण और…
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से,…

Spread the loveरायपुर :- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम की द्वितीय एवं चतुर्थ अवसर…