• 10/05/2026

सुशासन तिहार 2026: सिमड़ा शिविर में 5 हितग्राहियों को मिला जॉब कार्ड

सुशासन तिहार 2026: सिमड़ा शिविर में 5 हितग्राहियों को मिला जॉब कार्ड
Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मौके पर प्रदान किया जा रहा है।

इसी क्रम में जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिमड़ा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 5 हितग्राहियों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत जॉब कार्ड वितरित किए गए।

लाभान्वित हितग्राहियों में ग्राम मकरीबंधा के जगेश्वर राम माली, गणेश राम यादव, गुलाबचंद राम, शांता तिर्की और बालेश्वर राम शामिल हैं। जॉब कार्ड प्राप्त होने के बाद अब ये हितग्राही मनरेगा के अंतर्गत गांव में ही रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।

हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि गांव में ही रोजगार मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

Related post

यूसीसी पर सुझाव लेगी समिति, रिपोर्ट के बाद होगा फैसला : अरुण साव

यूसीसी पर सुझाव लेगी समिति, रिपोर्ट के बाद होगा…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज शुक्रवार को नवा रायपुर, अटल नगर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा…
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल…

Spread the loveआवास बुक करने वाले लकी ड्रा के विजेताओं को कार, स्कूटी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित अन्य पुरस्कार का किया…
धान छोड़ रागी अपनाई, अब समृद्धि की नई फसल काट रहे लैलूंगा के आदिवासी किसान

धान छोड़ रागी अपनाई, अब समृद्धि की नई फसल…

Spread the loveरायगढ़। बदलाव की शुरुआत अक्सर एक छोटे कदम से होती है। लैलूंगा विकासखंड के वनांचल ग्राम फुठामुड़ा में यही…