• 12/05/2026

बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण – डॉ. मिश्र

बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण – डॉ. मिश्र
Spread the love

रायपुर। अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कहा बस्तर में पिछले दिनों जादू टोने के शक में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई ग्रामीणों को अंधविश्वास में पड़ कर कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए. प्रताड़ित परिवार से मिलेंगे,ग्रामीणों को जागरूक करने जागरूकता अभियान को और बढ़ाया जाएगा.
डॉ दिनेश मिश्र ने बताया बस्तर में जादू-टोना के शक में एक ग्रामीण को दो भाइयों ने मिलकर चाकू से गोदकर उसे बेरहमी से मार डाला. घटना बस्तर के दरभा थाना क्षेत्र के पखनार गांव की है. जहां मंगलू मंडावी नमक व्यक्ति को . आरोपी उसी गाँव के दो भाई आयतु मड़कामी और सुखराम मड़कामी है. दोनों ने जादू टोने के शक में मंगलू मंडावी की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक़, दोनों भाइयों आयतु मड़कामी और सुखराम मड़कामी को शक था मंगलू मंडावी जादू टोना करता है. घटना के दिन मंगलू मृतक अपने घर के पास आम के पेड़ के नीचे बैठा था. तभी दोनों आरोपी आये और जादू टोने को लेकर झगड़ने लगे. देखते देखते विवाद इतना बढ़ा किदोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी.

डॉ दिनेश मिश्र ने कहा जादू टोना जैसी मान्यताओं का कोई अस्तित्व नहीं है, बीमारियों के अलग अलग कारण होते हैं जिनका परीक्षण, जांच, उपचार होता है, तथाकथित जादू टोने, तंत्र मंत्र से न ही कोई बीमार किया जा सकता है और न किसी बीमार को ठीक किया जा सकता है. डॉ दिनेश मिश्र ने कहा किसी भी व्यक्ति द्वाराअपने अंधविश्वासों पर यकीन कर किसी निर्दोष को प्रताड़ित करना, हत्या करना अमानवीय, गैरकानूनी है. समिति घटना स्थल का दौरा कर प्रताड़ित परिवार से मिलेगी एवं ग्रामीण अंचल में जनजागरण करेंगे.

Related post

जनजातीय कला को वैश्विक पहचान और महिलाओं को आत्मनिर्भरता से जोड़ रही मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनजातीय कला को वैश्विक पहचान और महिलाओं को आत्मनिर्भरता…

Spread the loveभोपाल – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की जनजातीय संस्कृति, धार्मिक परम्पराएं, लोककलाएं और पारम्परिक…
उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव…

Spread the loveरायपुर- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आज जिला मुख्यालय कांकेर में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस…
मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना में प्रदेश में 25 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना में प्रदेश में 25 लाख से…

Spread the loveभोपाल – प्रदेश में ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का वैधानिक अधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रजिस्ट्री…