• 12/05/2026

बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण – डॉ. मिश्र

बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण – डॉ. मिश्र
Spread the love

रायपुर। अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कहा बस्तर में पिछले दिनों जादू टोने के शक में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई ग्रामीणों को अंधविश्वास में पड़ कर कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए. प्रताड़ित परिवार से मिलेंगे,ग्रामीणों को जागरूक करने जागरूकता अभियान को और बढ़ाया जाएगा.
डॉ दिनेश मिश्र ने बताया बस्तर में जादू-टोना के शक में एक ग्रामीण को दो भाइयों ने मिलकर चाकू से गोदकर उसे बेरहमी से मार डाला. घटना बस्तर के दरभा थाना क्षेत्र के पखनार गांव की है. जहां मंगलू मंडावी नमक व्यक्ति को . आरोपी उसी गाँव के दो भाई आयतु मड़कामी और सुखराम मड़कामी है. दोनों ने जादू टोने के शक में मंगलू मंडावी की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक़, दोनों भाइयों आयतु मड़कामी और सुखराम मड़कामी को शक था मंगलू मंडावी जादू टोना करता है. घटना के दिन मंगलू मृतक अपने घर के पास आम के पेड़ के नीचे बैठा था. तभी दोनों आरोपी आये और जादू टोने को लेकर झगड़ने लगे. देखते देखते विवाद इतना बढ़ा किदोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी.

डॉ दिनेश मिश्र ने कहा जादू टोना जैसी मान्यताओं का कोई अस्तित्व नहीं है, बीमारियों के अलग अलग कारण होते हैं जिनका परीक्षण, जांच, उपचार होता है, तथाकथित जादू टोने, तंत्र मंत्र से न ही कोई बीमार किया जा सकता है और न किसी बीमार को ठीक किया जा सकता है. डॉ दिनेश मिश्र ने कहा किसी भी व्यक्ति द्वाराअपने अंधविश्वासों पर यकीन कर किसी निर्दोष को प्रताड़ित करना, हत्या करना अमानवीय, गैरकानूनी है. समिति घटना स्थल का दौरा कर प्रताड़ित परिवार से मिलेगी एवं ग्रामीण अंचल में जनजागरण करेंगे.

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…