• 20/05/2026

सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई को

सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई को
Spread the love

रायपुर।  संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026, रविवार को किया जाएगा।

यह परीक्षा जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। परिक्षा की प्रथम पाली सुबह 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक संचालित होगी। इसमें कुल 8 हजार 449 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण सुबह 07 बजे एवं 12 बजे जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा।
परीक्षा के संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर रायपुर श्री उपेन्द्र किण्डो को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर तथा रोजगार अधिकारी, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर श्री केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Related post

‘मोदी-शाह गद्दार हैं’… राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की शिकार

‘मोदी-शाह गद्दार हैं’… राहुल गांधी के बयान से मचा…

Spread the love रायपुर।  रायबरेली की जनसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi और गृह मंत्री अमित शाह…
राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की।…
23 से पहले निपटा ले एसबीआई बैंक के ग्राहक अपना काम, नहीं तो करना होगा 6 दिनों का इंतजार

23 से पहले निपटा ले एसबीआई बैंक के ग्राहक…

Spread the loveरायपुर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक बैंक से संबंधित जो भी कार्य है वही 23 मई से पहले कर…