• 11/10/2026

CG : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, इस तारीख को रायपुर आने का था कार्यक्रम….

CG : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, इस तारीख को रायपुर आने का था कार्यक्रम….
Spread the love

रायपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का 12 अक्टूबर को प्रस्तावित रायपुर दौरा रद्द हो गया है। रेल मंत्री को रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होना था। इसके साथ ही वे रेलवे की कई परियोजनाओं का शुभारंभ भी करने वाले थे। उनके दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन पिछले एक महीने से तैयारियों में जुटा हुआ था।

रेल मंत्री का रायपुर दौरा पहले 9 अक्टूबर को प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर 12 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। अब एक बार फिर उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे के रद्द होने के बाद रायपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भी निरस्त कर दिया गया है। हालांकि, उनके दौरे से जुड़े अन्य कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बाकी कार्यक्रम यथावत रहेंगे। बता दें कि रेल मंत्री के दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थी। उनके हाथों कई रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत किए जाने की योजना थी।

Related post

छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO

छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) यशवंत कुमार ने राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से…
नेपाल में फिर आई जल प्रलय! गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी का कहर, 35 से ज्यादा मकान बहे, 4 लोग लापता

नेपाल में फिर आई जल प्रलय! गोरखा में बूढ़ी…

Spread the loveगोरखा- नेपाल में आई भीषण बाढ़ को अभी दो महीने भी नहीं बीते हैं कि एक और जल प्रलय…
Dongargarh : मां बम्लेश्वरी के दर्शन को जाने वाले पदयात्रियों के लिए बना सुरक्षित कॉरिडोर

Dongargarh : मां बम्लेश्वरी के दर्शन को जाने वाले…

Spread the loveडोंगरगढ़  :- नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्ग पुलिस ने डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं तथा वाहन…