• 23/05/2026

डॉक्टर बना हैवान.. इलाज करवाने आई छात्रा को देख बिगड़ी नीयत, नशीला इंजेक्शन देकर किया दुष्कर्म

डॉक्टर बना हैवान.. इलाज करवाने आई छात्रा को देख बिगड़ी नीयत, नशीला इंजेक्शन देकर किया दुष्कर्म
Spread the love

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्थित तेजस हॉस्पिटल में 12वीं की एक छात्रा के साथ रेप का आरोप लगा है। पीड़िता मिर्गी की बीमारी से पीड़ित बताई जा रही है और इलाज के लिए 18 मई को अस्पताल में भर्ती हुई थी। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर ने छात्रा को नशीला इंजेक्शन दिया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

छात्रा का आरोप है कि बुधवार सुबह डॉ. विजय कुमार गिरी उसे ट्यूब डालने की बात कहकर ऑपरेशन थिएटर में ले गए। मेरी दीदी भी साथ में थी, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें बाहर कर दिया। पीड़िता के मुताबिक उसे कोई इंजेक्शन दिया गया, जिससे वो आधी बेहोशी की हालत में चली गई, जिसके बाद डॉक्टर ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। होश में आने के बाद पीड़िता ने सारी बातें अपने परिजनों को बताई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में आक्रोश फैल गया और अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी डॉक्टर विजय गिरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है और मेडिकल जांच सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 इस घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था और निजी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related post

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – राजेश अग्रवाल

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव –…

Spread the loveरायपुर – पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा जिले के पी. एम.  स्वामी आत्मानन्द शासकीय…
डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से हो रही सशक्त – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु…
छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों…

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी ग्रामीण सड़कों के रखरखाव और उनकी गुणवत्ता को…