• 24/05/2026

छत्तीसगढ़ में यहां कार के अंदर चल रहा था ये घटिया काम, पुलिस ने मारी रेड तो नजारा देखकर उड़ गए होश….

छत्तीसगढ़ में यहां कार के अंदर चल रहा था ये घटिया काम, पुलिस ने मारी रेड तो नजारा देखकर उड़ गए होश….
Spread the love

धमतरी। छहत्तीगढ़ के धमतरी में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार के भीतर चल रहे सट्टे के खेल का पर्दाफाश किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जो कार के अंदर बैठकर सट्टा खिला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, नगदी और एक लग्जरी कार समेत करीब 5 लाख 40 हजार रुपये का सामान जब्त किया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

कब और कैसे पकड़ाए आरोपी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीजी कॉलेज मैदान में कार के अंदर बैठकर मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आमित वाधवानी के साथ विजय ग्वालानी उर्फ बब्बू ग्वालानी को पकड़ा, जो नेक्सॉन कार के अंदर बैठकर मोबाइल में “आल पैनल एक्सचेंज” एप्प में सट्टा खिला रहे थे।

5.40 लाख का सामान जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो आईफोन, दो अन्य मोबाइल फोन, 5 हजार 200 रुपये नगद और टाटा नेक्सॉन कार जब्त की है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

जल्द हो सकते हैं एम्पायर के अन्य सदस्यों के खुलासे

मामले में सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। फिलहाल पुलिस साक्ष्यों की जांच कर रही है, जिससे इस एम्पायर के अन्य सदस्यों के खुलासे हो सकते हैं ।

Related post

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – राजेश अग्रवाल

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव –…

Spread the loveरायपुर – पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा जिले के पी. एम.  स्वामी आत्मानन्द शासकीय…
डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से हो रही सशक्त – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु…
छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों…

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी ग्रामीण सड़कों के रखरखाव और उनकी गुणवत्ता को…