• 24/05/2026

गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा द्वारा संचालित गुरुमत कैंप का समापन,246 बच्चों ने लिया हिस्सा

गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा द्वारा संचालित गुरुमत कैंप का समापन,246 बच्चों ने लिया हिस्सा
Spread the love

रायपुर। गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा द्वारा संचालित गुरुमत कैंप का समापन समारोह आज गुरुद्वारा गुरुनानक नगर तेलीबांधा में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह गुरुमत कैंप 24 अप्रैल से प्रारंभ हुआ था, जिसमें कुल 246 बच्चों ने भाग लेकर गुरुमत, गुरबाणी, सिख इतिहास एवं नैतिक शिक्षा की विशेष जानकारी प्राप्त की। कैंप के दौरान बच्चों को गुरुमत सिखलाई के साथ-साथ सुंदर लेखन (कैलीग्राफी) एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिससे बच्चों की धार्मिक एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन मिला।

कैंप की सबसे विशेष उपलब्धि यह रही कि नौ बच्चों ने गुरु साहिब की चरणी लगकर अमृत छकने का सौभाग्य प्राप्त किया। पूरे कैंप के दौरान 45 शिक्षकों ने बच्चों को अलग-अलग समूहों में विभाजित कर अत्यंत समर्पण भाव से शिक्षा प्रदान की। प्रत्येक शिक्षक ने आठ से दस बच्चों की जिम्मेदारी संभालकर उन्हें अनुशासित एवं संस्कारित वातावरण में गुरुमत की शिक्षा दी।

समापन समारोह के अवसर पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी बच्चों को कौंसलेशन प्राइज एवं सम्मान प्रदान किए गए। इस एक माह के कैंप के दौरान संगतों द्वारा प्रतिदिन बच्चों के नाश्ते एवं सेवा की व्यवस्था बड़े प्रेम और सहयोग भाव से की गई, जिसके लिए गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने संगत का विशेष धन्यवाद किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जगजीत सिंह खनूजा, जी.एस. भामरा, जसवीर सिंह घूम्मन, अमरजीत सिंह छावड़ा,  हरजीत सिंह तथा डॉ. सुरेंद्र सिंह टुटेजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गुरुमत कैंप की सराहना की।

Related post

छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO

छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) यशवंत कुमार ने राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से…
नेपाल में फिर आई जल प्रलय! गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी का कहर, 35 से ज्यादा मकान बहे, 4 लोग लापता

नेपाल में फिर आई जल प्रलय! गोरखा में बूढ़ी…

Spread the loveगोरखा- नेपाल में आई भीषण बाढ़ को अभी दो महीने भी नहीं बीते हैं कि एक और जल प्रलय…
Dongargarh : मां बम्लेश्वरी के दर्शन को जाने वाले पदयात्रियों के लिए बना सुरक्षित कॉरिडोर

Dongargarh : मां बम्लेश्वरी के दर्शन को जाने वाले…

Spread the loveडोंगरगढ़  :- नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्ग पुलिस ने डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं तथा वाहन…