• 25/05/2026

Hindi Panchang 25 May: ज्येष्ठ अधिकमास की दशमी आज, गंगा स्नान के साथ नौतपा में पशु-पक्षियों की सेवा बदल देगी आपकी किस्मत

Hindi Panchang 25 May: ज्येष्ठ अधिकमास की दशमी आज, गंगा स्नान के साथ नौतपा में पशु-पक्षियों की सेवा बदल देगी आपकी किस्मत
Spread the love

Hindi Panchang, 25 मई 2026: ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि अर्थात गंगा दशहरा है. गंगा दशमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान कर जरुरतमंदों को दान देने की परंपरा है. मान्यता है इससे जीवन के तमाम कष्ट, पाप, दोष दूर हो जाते हैं. नौतपा भी इस दिन से शुरू हो रहा है. अगले 9 दिन सूर्य की तपीश तेज रहेगी. सूर्य देव को जल चढ़ाना, पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना नौतपा में शुभ फल प्रदान करता है.

आज का त्योहार – गंगा दशहरा के दिन गंगा जी ने राजा सगर के भस्म हुए पुत्रों को अपन जल से स्पर्श कराकर मोक्ष प्रदान किया था. अधिकमास में गंगा दशहरा का महत्व दोगुना हो जाता है. वहीं नौतपा में सूर्य देव की आराधना करना श्रेष्ठ माना जाता है. इससे राजसुख पाने के रास्ते सुलभ होते हैं.

25 मई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 25 May 2026)

  • तिथि – दशमी (24 मई 2026, सुबह 4.27 – 25 मई 2026, सुबह 4.30)
  • वार- सोमवार
  • नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी
  • योग- वज्र, रवि योग
  • सूर्योदय- सुबह 5.36
  • सूर्यास्त- रात 07.07
  • चंद्रोदय- दोपहर 2.00
  • चंद्रोस्त- सुबह 2.03, 26 मई
  • चंद्र राशि- सिंह

चौघड़िया मुहूर्त

  • सुबह का चौघड़िया – सुबह 8.52 – सुबह 10.35
  • शाम का चौघड़िया – रात 7.11- रात 8.28

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

  • राहुकाल – सुबह 7.09 – सुबह 8.52
  • यमगण्ड काल- सुबह 10.35 – दोपहर 12.18
  • आडल योग – दोपहर 3.44 – सुबह 4.08, 26 मई
  • विडाल योग – सुबह 5.26 – दोपहर 3.44
  • गुलिक काल – दोपहर 2.01 – दोपहर 3.44

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 25 May 2026)

  • सूर्य- मेष
  • चंद्रमा – सिंह
  • मंगल- मीन
  • बुध- मेष
  • गुरु- मिथुन
  • शुक्र- मिथुन
  • शनि- मीन
  • राहु- कुंभ
  • केतु- सिंह

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…