• 29/05/2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हायर सेकंडरी स्कूल भवन का किया भूमिपूजन, 1.21 करोड़ की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्कूल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हायर सेकंडरी स्कूल भवन का किया भूमिपूजन, 1.21 करोड़ की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्कूल
Spread the love

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी में हायर सेकंडरी स्कूल भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने बताया कि स्कूल भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 21 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। आज से निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई है।

उप मुख्यमंत्री  साव ने कहा कि अनुबंध के अनुसार स्कूल भवन का 8 महीने में पूरा किया जाना है। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य समय से पहले और पूरी गुणवत्ता के साथ हो, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि जहां बच्चों का भविष्य तैयार होता है, उस स्कूल का अच्छा भवन बनना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Related post

100 करोड़ की हेरोइन जब्त, चार विदेशी नागरिकों समेत 26 तस्कर गिरफ्तार

100 करोड़ की हेरोइन जब्त, चार विदेशी नागरिकों समेत…

Spread the loveनई दिल्ली – दिल्ली में नशे का कारोबार सिर्फ छोटे तस्करों और ड्रग पैडलरों तक सीमित नहीं है। इसके…
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बोले पीएम मोदी, गुरुओं की प्रेरणा से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बोले पीएम…

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर आयोजित शबद कीर्तन कार्यक्रम में गुरु…
गुरु नानक देव की शिक्षाओं में छिपा है मानवता, समानता, सद्भाव और विश्व शांति का संदेश

गुरु नानक देव की शिक्षाओं में छिपा है मानवता,…

Spread the love गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि मानवता, प्रेम, समानता, भाईचारे और आध्यात्मिक…