• 30/05/2026

थाने में नाबालिग से अभद्रता के आरोप में एसपी का बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

थाने में नाबालिग से अभद्रता के आरोप में एसपी का बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड
Spread the love

राजनांदगांव।  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त एक्शन लिया है। रातभर थाने में नाबालिग बालिका और उसके परिवार को बैठाकर रखा गया। इस दौरान नाबालिग बालिका के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। मामले में थाना प्रभारी और महिला हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर रक्षित केंद्र में भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सोमनी थाना में यह अमानवीय घटना हुई. जहां के टीआई अरुण नामदेव ने एक नाबालिग बालिका को गलत मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसे गर्भवती बता दिया। इसके बाद नाबालिग और उसके परिवार को रातभर थाने में बैठाकर रखा। इतना ही नहीं ड्यूटी पर तैनात महिला प्रधान आरक्षण राजश्री सिंह ने नाबालिग से अभद्र व्यवहार किया। बताया जा रहा है कि जानकारी मिलने पर एसपी खुद मौके पर पहुंची और हड़काते हुए दोनों तत्काल निलंबित कर दिया।

आदेश जारी
एसपी कार्यालय से इस संबंध में आज जारी आदेश किया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। साथ ही बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।

Related post

हाथी का खौफ! जंगल गए ग्रामीण का हाथी से हुआ सामना, हमले में मौके पर ही दर्दनाक मौत, गांव में पसरी दहशत….

हाथी का खौफ! जंगल गए ग्रामीण का हाथी से…

Spread the loveसूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिल में हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई है. जजवाल गांव के पास…
भीषण हादसा! कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत के बाद पुल से नीचे गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, दूसरा युवक लापता….

भीषण हादसा! कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत के बाद पुल…

Spread the loveपिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक भीषण हादसा हुआ है, जहां जोक नदी के पुराने पुल पर कार और…
नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा…

Spread the loveरायपुर: जब नारी शक्ति आगे बढ़ती है तो उसके साथ परिवार, समाज और पूरा देश आगे बढ़ता है। महिलाओं…