• 31/05/2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय दिनेश सेन को दी श्रद्धांजलि : शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय दिनेश सेन को दी श्रद्धांजलि : शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात
Spread the love

रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर पहुंचकर वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन के बड़े भाई स्वर्गीय   दिनेश सेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय  सेन के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर विधायक  रिकेश सेन एवं शोक संतप्त परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी प्रियजन का वियोग जीवन की ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती।

उन्होंने स्वर्गीय  दिनेश सेन के निधन को परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, विधायक ईश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related post

नक्सलियों की साजिश नाकाम, हथियार, IED और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

नक्सलियों की साजिश नाकाम, हथियार, IED और भारी मात्रा…

Spread the loveकांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। कोयलीबेड़ा…
विधानसभा में उर्वरक वितरण पर गरमाई बहस, कांग्रेस ने उठाए सवाल, मंत्री ने जांच से किया इनकार

विधानसभा में उर्वरक वितरण पर गरमाई बहस, कांग्रेस ने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रदेश में उर्वरकों के वितरण का मुद्दा जोरदार तरीके से गूंजा। कांग्रेस…
Road Accident: मातम में बदली रथ यात्रा की खुशियां, पूजा में जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, एक घायल

Road Accident: मातम में बदली रथ यात्रा की खुशियां,…

Spread the loveभिलाई।  दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर गुरुवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की…