• 31/05/2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय दिनेश सेन को दी श्रद्धांजलि : शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय दिनेश सेन को दी श्रद्धांजलि : शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात
Spread the love

रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर पहुंचकर वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन के बड़े भाई स्वर्गीय   दिनेश सेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय  सेन के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर विधायक  रिकेश सेन एवं शोक संतप्त परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी प्रियजन का वियोग जीवन की ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती।

उन्होंने स्वर्गीय  दिनेश सेन के निधन को परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, विधायक ईश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related post

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के 4 हिमाचल में मौत, घूमने गया था परिवार, तभी 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के 4 हिमाचल में मौत, घूमने…

Spread the loveभिलाई। हिमाचल के चंबा में हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। यात्रियों से भरी कार 500…
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत:…

Spread the loveरायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज यहां समापन करते हुए सांसद…
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 1 जून को रायगढ़ जिले में विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 1 जून को रायगढ़ जिले…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री   ओ.पी. चौधरी 1 जून को रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे…