• 14/06/2026

CG : जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG : जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड
Spread the love

जांजगीर-चांपा।  छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जमीन में कब्जा दिलाने के एवज में ग्रामीण से 40,000 रुपए लेने के आरोप में SP ने ये कार्रवाई की है।

यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, पंतोरा थाना बलौदा क्षेत्र के निवासी विकाश देवांगन ने लिखित शिकायत में बताया था कि पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्र. 396 रमेश त्रिपाठी ने जमीन में कब्जा दिलाने का भरोसा दिया था और इस काम के एवज में उनसे 40,000 की रकम ऐंठ ली। प्रधान आरक्षक का पैसे लेते वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो ये कहते हुए नजर आ रहे है कि SP से शिकायत करके मुझे लाइन अटैज करा दो।

एसपी की कार्रवाई, भेजा गया रक्षित केंद्र
SP ने शिकायत पत्र में लगाए गए आरोपों और वायरल हो रहे वीडियो को बेहद गंभीरता से लिया, जिसके बाद आदेश जारी करते हुए प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उन्हें रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध कर दिया गया है। निलंबन आदेश के मुताबिक, निलंबन की इस पूरी अवधि के दौरान आरोपी प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ते की ही पात्रता रहेगी।

Related post

Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक खत्म, कई अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर लगी मुहर, यहां देखें कैबिनेट के अहम फैसले

Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक खत्म, कई अनेक…

Spread the loveCG Cabinet Breaking : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट…
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क बनाने भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल…

Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक आयोजित रायपुर। भारत औद्योगिक विकास योजना के…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण…

Spread the loveउप मुख्यमंत्री  अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री  राम विचार नेताम बैठक में हुए…