• 14/06/2026

पुनर्वासित युवाओं को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल, 89 हितग्राहियों के बने आयुष्मान कार्ड

पुनर्वासित युवाओं को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल, 89 हितग्राहियों के बने आयुष्मान कार्ड
Spread the love

00 स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ रहे पुनर्वासित युवा
रायपुर। माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं को नई जिंदगी देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा और संबल प्रदान किया जा रहा है। ताकि वे आर्थिक चिंता से मुक्त होकर अपना और अपने परिवार का मुफ्त इलाज करा सकें। बीजापुर जिले के कलेक्टर श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में बीजापुर जिले के पुनर्वासित युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से जोडऩे के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुनर्वास केंद्र बीजापुर में विशेष शिविर आयोजित कर 89 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विशेष शिविर में हुआ पंजीयन और कार्ड निर्माण
शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हितग्राहियों का पंजीयन किया, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया तथा पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड तैयार किए। इस दौरान हितग्राहियों को योजना की पात्रता, लाभ और उपयोग की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।
आयुष्मान भारत योजना का मिलेगा लाभ
आयुष्मान कार्ड बनने के बाद पात्र हितग्राही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में नि:शुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इससे जरूरत के समय बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और उपचार पर होने वाले आर्थिक बोझ से भी राहत मिलेगी।
युवाओं में दिखा उत्साह
इस पहल से पुनर्वास केंद्र में रह रहे युवाओं में उत्साह देखा गया। हितग्राहियों ने स्वास्थ्य सुरक्षा से जुडऩे पर खुशी व्यक्त की और शासन की इस पहल को उपयोगी बताया। शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को योजना का सीधा लाभ मिला।
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास
जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि समाज की मुख्यधारा में लौट रहे युवाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ते कदम
जिला प्रशासन का उद्देश्य पुनर्वासित युवाओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है। आयुष्मान कार्ड निर्माण की यह पहल स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है

Related post

CG : सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

CG : सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव,…

Spread the loveतखतपुर।  बिलासपुर जिले के तखतपुर से लगे ग्राम पंचायत सकर्रा में बिजली का काम करने आए एक युवक की…
पति-पत्नी की मिली लाश : कमरे में मिली पत्नी की लाश, फांसी के फंदे पर लटका मिला पति का शव, इलाके में फैली सनसनी

पति-पत्नी की मिली लाश : कमरे में मिली पत्नी…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पति-पत्नी की लाश मिलने से हड़कंप मच…
CG : जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG : जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत…

Spread the loveजांजगीर-चांपा।  छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित…