• 15/06/2026

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ उमा बाई का पक्के घर का सपना

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ उमा बाई का पक्के घर का सपना
Spread the love

रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक प्रमुख कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों (ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में) को पक्का घर उपलब्ध कराना है। इसके तहत आर्थिक सहायता और होम लोन पर ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाती है। बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम रेंगनी की निवासी  उमा बाई के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद और खुशियों का माध्यम बनी है। वर्षों तक कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों के बीच जीवन यापन करने वाले उनके परिवार को अब एक सुरक्षित और सम्मानजनक आशियाना मिल गया है।

बरसात के चार महीने परिवार भय और असुविधा में बिताने थे मजबूर

उमा बाई बताती हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे घर में रहता था, जहां बारिश के मौसम में छत से पानी टपकना आम बात थी। बरसात के चार महीनों तक पूरा परिवार भय और असुविधा के बीच जीवन बिताने को मजबूर रहता था। हर वर्ष वर्षा ऋतु से पहले मकान की खपरैल और दीवारों की मरम्मत करानी पड़ती थी, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता था। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण पक्के मकान का सपना केवल एक ख्वाहिश बनकर रह गया था।

वर्षों पुराना सपना हुआ साकार

इसी बीच प्रधानमंत्री आवास योजना उनके जीवन में आशा की नई किरण लेकर आई। वर्ष 2024-25 में उनका आवास स्वीकृत हुआ और मकान निर्माण के लिए शासन से 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस सहयोग से उनका वर्षों पुराना सपना साकार हुआ और आज उनका परिवार एक मजबूत एवं सुरक्षित पक्के मकान में निवास कर रहा है।

जीवन में आत्मविश्वास और सम्मान बढ़ा

नए घर में रहने के बाद परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब बारिश के मौसम में किसी प्रकार की चिंता नहीं रहती और पूरा परिवार सुरक्षित वातावरण में सुखद जीवन व्यतीत कर रहा है। पक्का मकान मिलने से उनके जीवन में आत्मविश्वास और सम्मान की भावना भी बढ़ी है।

परिवार के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव हुई तैयार

उमा बाई ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजना ने उनके परिवार को नई पहचान और सुरक्षित जीवन प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने न केवल उन्हें एक घर दिया है, बल्कि उनके परिवार के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव भी रखी है।

Related post

बलौदाबाजार में बड़ा सड़क हादसा, गड्ढे में उछली एम्बुलेंस, 6 लोग घायल

बलौदाबाजार में बड़ा सड़क हादसा, गड्ढे में उछली एम्बुलेंस,…

Spread the loveबलौदाबाजार। जिले में खस्ताहाल सड़कों की समस्या एक बार फिर गंभीर सड़क हादसे की वजह बन गई। कसडोल थाना…
रामलला दर्शन योजना: सीएम साय की रामलला दर्शन योजना से बुजुर्गों, महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुराना सपना हो रहा साकार

रामलला दर्शन योजना: सीएम साय की रामलला दर्शन योजना…

Spread the loveo पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल से सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से…
सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से…

Spread the loveकवर्धा। क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर…