• 27/06/2026

छत्तीसगढ़ के 32 हजार से ज्यादा स्कूलों को 84.29 करोड़ की सौगात, विभाग ने जारी किए निर्देश

छत्तीसगढ़ के 32 हजार से ज्यादा स्कूलों को 84.29 करोड़ की सौगात, विभाग ने जारी किए निर्देश
Spread the love
रायपुर।  छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में स्कूली शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा ने प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के संचालन एवं रखरखाव के लिए 84 करोड़ 29 लाख 90 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की है।

जारी आदेश के अनुसार, इस राशि का लाभ प्रदेश के 32,295 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूलों को मिलेगा। अनुदान राशि का उपयोग स्कूलों के दैनिक संचालन, रखरखाव, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा।

राज्य सरकार का उद्देश्य स्कूलों में शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करना, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा विद्यालयों के नियमित संचालन में आने वाली व्यावहारिक जरूरतों को पूरा करना है। समग्र शिक्षा के तहत जारी यह राशि सभी पात्र स्कूलों तक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पहुंचाई जाएगी।

Related post

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा के पद पर हुई पदोन्नति, जाने किसे कहां मिली नई पदस्थापना,देखे आदेश…

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा…

Spread the loveरायपुर। पशुधन विकास विभाग ने 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) को उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें…
CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश……

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस…

Spread the loveकोरबा। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगले महीने अक्टूबर में एक दिन शराब की…
CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत, परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर ये गंभीर आरोप…..

CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत,…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ऐर्राबोर पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया…