• 28/06/2026

Police Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: जिले में कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखे लिस्ट

Police Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: जिले में कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखे लिस्ट
Spread the love

दुर्ग।  दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल ने शनिवार को तबादला आदेश जारी करते हुए जिले के विभिन्न थानों और शाखाओं में पदस्थ 10 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इस बदलाव का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाना बताया जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार वैशाली नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा को स्थानांतरित कर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं स्क्रैप चोरी मामले की जांच को लेकर चर्चा में रहे निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज को सुपेला थाना का प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा नियंत्रण कक्ष में पदस्थ उप निरीक्षक महेश ध्रुव का एक महीने के भीतर दूसरी बार तबादला किया गया है। उन्हें अब धमधा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव को पुरानी भिलाई थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

आदेश के तहत उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को छावनी थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि उप निरीक्षक अमित अंदानी का तबादला स्मृति नगर थाना किया गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह सभी तबादले प्रशासनिक कारणों और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। नई पदस्थापना के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखें आदेश की कॉपी

Related post

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा के पद पर हुई पदोन्नति, जाने किसे कहां मिली नई पदस्थापना,देखे आदेश…

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा…

Spread the loveरायपुर। पशुधन विकास विभाग ने 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) को उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें…
CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश……

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस…

Spread the loveकोरबा। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगले महीने अक्टूबर में एक दिन शराब की…
CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत, परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर ये गंभीर आरोप…..

CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत,…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ऐर्राबोर पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया…