• 01/07/2026

नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान, अगस्त में होंगे एग्जाम, रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान, अगस्त में होंगे एग्जाम, रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल
Spread the love

नई दिल्ली।  एमबीबीएस के बाद जो डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स आगे पोस्ट ग्रेजुएशन मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 जुलाई से शुरू कर दिए हैं। इसके साथ एनबीईएमएस की तरफ से इस परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस और पूरा शेड्यूल भी जारी किया गया है, जिसमें आवेदन से लेकर परीक्षा तिथि, एग्जाम सिटी, एडमिट कार्ड की जानकारी दी गई है।

आयुर्विज्ञान राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी हुए नीट पीजी 2026 इंफॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक एमडी (MD/MS/PG) डिप्लोमा कोर्सेज, पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी कोर्सेस, 6 वर्षीय डीआरएनबी कोर्सेस, एनबीईएमएस डिप्लोमा कोर्सेस में एडमिशन के लिए नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा। वहीं एग्जाम में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों द्वारा लास्ट डेट 21 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।

NEET PG Important Dates 2026: नोट कर लें

परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- पीजी (NEET PG 2026)
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 1 जुलाई 2026 शाम 5 बजे से
अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 जुलाई 2026 रात 11.55 बजे तक
करेक्शन विंडो 25 जुलाई से 28 जुलाई 2026
नीट पीजी एग्जाम सिटी 11 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड कब आएंगे 27 अगस्त 2026
परीक्षा तिथि 30 अगस्त 2026
रिजल्ट कब आएगा 30 सितंबर 2026 तक
नीट पीजी के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की लास्ट डेट 30 सितंबर 2026
अप्लाई करने का लिंक  NEET PG 2026 Apply Online Link

Related post

CG Police Transfer : 337 पुलिसकर्मियों का तबादला, 3 ASI और 64 प्रधान आरक्षक भी शामिल, देखें लिस्ट

CG Police Transfer : 337 पुलिसकर्मियों का तबादला, 3…

Spread the loveCG Police Transfer : दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने…
जनजातीय समाज के विकास, शिक्षा और विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मंत्री बघेल

जनजातीय समाज के विकास, शिक्षा और विरासत के संरक्षण…

Spread the loveगरियाबंद। जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय महापुरुषों के योगदान को…
सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आधुनिक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ डिजिटल दक्षता से बढ़ेगी शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता,…