• 16/11/2026

रायपुर में सफाई व्यवस्था पर सख्ती, लापरवाही के आरोप में दो निगम अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी!

रायपुर में सफाई व्यवस्था पर सख्ती, लापरवाही के आरोप में दो निगम अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी!
Spread the love

रायपुर। सफाई व्यवस्था को लेकर अब नहीं चलेगी कोताही,नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने केवल निगरानी ही नहीं बल्कि कार्रवाई भी शुरु कर दी है। लापरवाही को लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें उपायुक्त (सफाई प्रभारी) जसदेव बाबरा और जोन क्रमांक-4 की आयुक्त दिव्या चन्द्रवंशी शामिल हैं। विभाग ने दोनों अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, निगम आयुक्त को जवाब का परीक्षण कर अभिमत सहित संचालनालय भेजने को कहा गया है।
नोटिस में विभाग ने कहा है कि प्रत्येक समीक्षा बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए जाते रहे हैं, इसके बावजूद अधिकारियों की कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। मीडिया में आ रही खबरों से नगर निगम और शासन की छवि प्रभावित हो रही है। विभाग ने शहर में फैली गंदगी के लिए दोनों अधिकारियों को प्रथम दृष्टया जिम्मेदार माना है।
विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 और छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम (अधिकारियों तथा सेवकों की नियुक्ति एवं सेवा के निबंधन एवं शर्तें) नियम, 2018 के तहत नोटिस जारी किया है। निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर यह माना जाएगा कि अधिकारियों को अपने बचाव में कुछ नहीं कहना है और उनके विरुद्ध नियमानुसार एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

Related post

छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी वासियों को दी 15.50 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी वासियों को…

Spread the love00 मल्टीपर्पस हॉल, सांस्कृतिक भवन एवं छठ तालाब के कायाकल्प सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 00 सामाजिक,…
विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री साय

विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी…

Spread the love00 जनजातीय नायकों का साहस, संघर्ष और बलिदान हमारी राष्ट्रीय चेतना और गौरवशाली इतिहास का अमूल्य हिस्सा 00 गुरु…
मुख्यमंत्री साय ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री साय ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में भगवान…

Spread the love00 भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा 00 मुख्यमंत्री ने जनजातीय वीथिका का…