• 07/07/2026

Aaj Ka Rashifal : आज 7 जुलाई को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 7 जुलाई को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल
Spread the love

Aaj Ka Rashifal : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 31 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 24 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर बुध मिथुन राशि में वक्री हो रहे है | साथ ही आज पंचक और कालाष्टमी है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 जुलाई 2026 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज आपका दिन हर्षोल्लास से भरा रहेगा। आज आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की प्रतीक्षा आज समाप्त होगी नई पोस्ट पर कार्यभार व जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती है लेकिन आप पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। आज आप नया बिजनेस शुरू करने की योजना बनाएंगे जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप किसी दूसरे की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आज आपकी किसी पारिवारिक समस्या का निवारण होने से आपको बहुत सुकून मिलेगा।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि 

आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपको एक अच्छे सकारात्मक माहौल में काम करने का मौका मिलेगा और कलीग्स के साथ आपके रिश्ते मित्रवत होंगे। आज घर माहौल सकारात्मक रहेगा रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। आज किसी कार्य योजना के कारण आपको दूर की यात्रा करनी पड़ेंगी, आपकी यात्रा शुभ फलदाई साबित होगी।। आज आपके घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 8

मिथुन राशि 

आज आपका दिन आनंदमय रहेगा। कारोबार में आज नए प्रयोग करने के बजाय वर्तमान कार्य योजनाओं को अच्छी तरह से मैनेज करना बेहतर होगा। आज रुके हुए काम पूरे होंगे साथ ही आपका सामाजिक रुतबा बढ़ेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी, नौकरी में सफलता के योग हैं, आज आपकी सैलरी बढ़ सकती है। आज जमीन जायदाद के मामलों में कुछ समस्या आएगी, लेकिन कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों से हर संभव सहायता मिलती रहेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि

आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबीलियत दिखाने का मौका मिलेगा। नौकरी में आज कार्यभार थोड़ा बढ़ सकता है, जिससे आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे लेकिन आप कार्यक्षेत्र और घरेलू जिम्मेदारियों के मध्य अच्छी तरह तालमेल बनाकर रखेंगे। संतान को लेकर उलझने आज दूर होगी। कंप्यूटर, मीडिया और डिजिटल काम से जुड़े लोगों को आज नए अवसर मिल सकते हैं इसके आलावा आज फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोग गुणवत्ता से कोई समझौता न करें। आर्थिक दृष्टि से दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि 

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज अनेक साधनों से आर्थिक लाभ होने की संभावना है आप अपने निजी जीवन में चली आ रही उलझनों से छुटकारा पाने में कामयाब रहेंगे। आज पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। आज कार्य क्षेत्र में आपको मन मुताबिक सफलता मिलेगी। आज सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। आज आप कहीं भी किसी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। आज आप प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनायेंगे इस बारे मे परिवार वालों के साथ विचार विमर्श करेंगे राजनीति से जुड़े लोगों का रुतबा बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि 

आज आपका दिन आपके जीवन मे कुछ नया बदलाव लाने वाला है। आज आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे साथ ही, वरिष्ठ लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आप लोगों की मदद करने के लिए समय निकालेंगे। व्यापार के विकास के लिए आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। आज आपकी कार्य योजनाएं सफल होंगी। आपके कारोबार में आमदनी बढ़ने के योग है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आज आपको कम्युनिकेशन के माध्यमों से लाभ होगा और आप तरक्की करेंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज के दिन विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। आज आप अपनी दिनचर्या में महत्वपूर्ण बदलाव करेंगे। आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और पूरे मनोबल के साथ आप कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को पूरा करेंगे। आज नौकरी में ट्रांसफर के योग हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के साथ आप खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं आज पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी होगी। आज पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।

  • शुभ रंग- महरून
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके जीवन में नयापन लेकर आने वाला है। आज आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज जनसंपर्क बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। आज आपके लिए अचानक धन लाभ की संभावना बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखते हुए पदोन्नति मिलेगी। अचानक आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप आसानी से उनसे बाहर निकल जायेंगे।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 9

धनु राशि

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। इंश्योरेंस और कमीशन से जुड़े कामों में लाभ होगा। आज आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा और आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज कपड़े का बिजनेस कर रहे लोगों को मुनाफा होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 2

मकर राशि

आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आज पारिवारिक जीवन में नयी खुशियां आएंगी। बहुत समय से रुके हुए आज काम पूरे होंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने में व्यस्त हो सकते हैं। आज घर में विशेष फंक्शन होने की संभावना है। कुछ लोग साझेदारी में व्यापार शुरू करेंगे। आज संतान को नौकरी मिलेगी जिसे सुनकर आप बहुत खुश हो जाएंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

कुंभ राशि

आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आज आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आज आपकी एकाग्रता आपको सफलता दिलाएगी। आज आपकी बचत योजनाएं कामयाब रहेंगी आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से आज राहत मिलेगी। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आज रचनात्मक कामों में कुछ वक्त बिताएं। आज ऑनलाइन शॉपिंग और मनोरंजन में भी समय बीतेगा। आज आप सपरिवार किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 1

मीन राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी पुराने मामले को लेकर न्यायालय का फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज रिश्तेदारों के साथ छोटी मोटी यात्रा हो सकती हैं। आपकी ये यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में आपसी प्रेम बढ़ेगा। आज विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता मिल सकती है। आज नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं इस दौरान आपको आपकी मेहनत से अच्छा धन लाभ की संभावना है। संतान का आज किसी बड़े संस्थान में एडमिशन मिलने की खबर मिलेगी।

  • रंग- काला
  • शुभ अंक- 6

Related post

पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को आज मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि

पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को आज मुक्ताकाशी मंच…

Spread the loveरायपुर-  पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. मती तीजन बाई को आज 8 जुलाई को…
विशेष लेख : आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा

विशेष लेख : आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को…

Spread the love00 छत्तीसगढ़ का ऑटोमेटेड फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम बना जंगलों का सतर्क प्रहरी ​रायपुर। ऑटोमेटेड फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम…
उप मुख्यमंत्री साव ने सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं के आवेदनों का किया निराकरण

उप मुख्यमंत्री साव ने सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं के…

Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय ‘कुशाभाऊ ठाकरे परिसर’ में मंगलवार को ‘सहयोग केंद्र’ में छत्तीसगढ़ शासन के…