• 13/07/2026

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन नए डीसीपी की नियुक्ति, देखें लिस्ट

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन नए डीसीपी की नियुक्ति, देखें लिस्ट
Spread the love

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत राजधानी को तीन नए डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) मिले हैं। नए अधिकारियों की नियुक्ति से कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की तैयारी की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, एडीसीपी तारकेश्वर पटेल को रायपुर मध्य (DCP Central) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, दीपमाला कश्यप को रायपुर उत्तर (DCP North) का नया डीसीपी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अर्चना झा को डीसीपी ट्रैफिक बनाया गया है। अब राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और ट्रैफिक प्रबंधन की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।पुलिस विभाग का मानना है कि नई नियुक्तियों से कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली में और मजबूती आएगी। नए डीसीपी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, आम नागरिकों की सुरक्षा और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। आदेश के बाद तीनों अधिकारियों ने जल्द ही अपना कार्यभार संभालने की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली को और अधिक सुचारु एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए नई रणनीति पर भी काम किया जाएगा।

Related post

आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा

आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक…

Spread the love75 दिवसीय पर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने का संकल्प, बलराम मांझी बने दशहरा समिति…
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं…

Spread the loveअमृत मिशन के कार्य मिशन मोड में पूरे कर शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश नालंदा परिसरों के…
शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है,…

Spread the loveशिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री  टंक राम वर्मा…