• 19/07/2026

दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पार कर रहे हिरणों का झुंड ट्रेन की चपेट में आया, 6 की मौत

दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पार कर रहे हिरणों का झुंड ट्रेन की चपेट में आया, 6 की मौत
Spread the love

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में वन्यजीवों से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कन्हान इलाके में मुंबई-हावड़ा रेलवे ट्रैक पार कर रहे हिरणों का एक झुंड तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में छह हिरणों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच कन्हान रेलवे स्टेशन के पास तुकाराम नगर इलाके में हुई। अंधेरे के समय हिरणों का झुंड रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी अचानक ट्रेन आ गई और वे उसकी चपेट में आ गए।

हादसे में पांच मादा और एक नर हिरण की मौत हुई है। सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास हिरणों के शव देखे, जिसके बाद उन्होंने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वन विभाग द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि घटना से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सके। इस घटना से स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों में दुख और चिंता का माहौल है। वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर रेलवे ट्रैक के आसपास निगरानी और सुरक्षित रास्तों की व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

Related post

हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन

हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला…

Spread the loveरायपुर: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला साक्षरता विभाग, कोरबा द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष…
लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू, लोकजीवन की सहज संवेदनाएं और पीढ़ियों से चली आ रही लोकपरंपराओं के रंगों से…
पीएम श्री स्कूल तिल्दा का स्टूडेंट स्टोर बना मिसाल, मंत्री वर्मा ने बच्चों की उद्यमिता व हुनर को सराहा

पीएम श्री स्कूल तिल्दा का स्टूडेंट स्टोर बना मिसाल,…

Spread the love00 व्यावहारिक गतिविधियां विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता,आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने में मददगार – वर्मा 00 विद्यार्थियों…