• 19/07/2026

हर बूंद की होगी सुरक्षा, ‘कैच द रेन’ अभियान से जल संरक्षण बनेगा देशव्यापी जनआंदोलन

हर बूंद की होगी सुरक्षा, ‘कैच द रेन’ अभियान से जल संरक्षण बनेगा देशव्यापी जनआंदोलन
Spread the love

नई दिल्ली। देश में जल संकट से निपटने और वर्षा जल को बचाने के उद्देश्य से ‘कैच द रेन’ अभियान को एक बार फिर तेज गति दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश की हर बूंद को संरक्षित करना सभी की जिम्मेदारी है और जल संरक्षण को जनभागीदारी से बड़ा अभियान बनाया जाना चाहिए। इस अभियान के तहत घरों, आवासीय क्षेत्रों और संस्थानों में वर्षा जल संचयन व्यवस्था लगाने, रिचार्ज पिट बनाने, पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और तालाबों की क्षमता बढ़ाने जैसे कार्यों पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही भूजल स्तर सुधारने के लिए पौधरोपण और स्थानीय जल संरचनाओं के संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

सरकार के अनुसार, ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान के तहत देशभर में लाखों भूजल पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इस पहल में पंचायतों, शहरी निकायों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाई जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि, जल संरक्षण केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि हर नागरिक का अभियान बनना चाहिए। वैज्ञानिक उपायों और सामूहिक प्रयासों से वर्षा जल को बचाकर भविष्य की जल जरूरतों को सुरक्षित किया जा सकता है। सरकार का लक्ष्य है कि, जल संरक्षण के जरिए कृषि, ग्रामीण विकास और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा को मजबूत बनाया जाए।

Related post

Aaj ka Panchang: चतुर्दशी के बाद शुरू होगी अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang: चतुर्दशी के बाद शुरू होगी अमावस्या,…

Spread the loveआज भाद्रपद कृष्ण चतुर्दशी है और इसके बाद अमावस्या शुरू होगी. इस दिन शिव पूजा, पितरों के स्मरण और…
Aaj Ka Rashifal 10 September 2026 : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, नौकरी-धन और रिश्तों में क्या होगा बदलाव

Aaj Ka Rashifal 10 September 2026 : मेष से…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 10 September 2026 : आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ…
ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए…

Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदाराें को…