• 25/07/2026

सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा 28 जुलाई को, नीट मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन में हो सकते हैं शामिल

सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा 28 जुलाई को, नीट मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन में हो सकते हैं शामिल
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 28 जुलाई को रायपुर पहुंचेंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि, पायलट नीट (NEET) परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं।

हालांकि, पायलट के दौरे का विस्तृत कार्यक्रम अभी प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी नहीं किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दौरे के दौरान संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर आगामी रणनीति और संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।

सचिन पायलट का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब कांग्रेस प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने में जुटी है। इससे पहले 25 जून को पायलट रायपुर आए थे, जहां उन्होंने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया था। उस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है।

Related post

BIG BREAKING : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पोस्ट में लिखा- युवाओं की भावनाओं का सम्मान

BIG BREAKING : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के…

Spread the love नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है।…
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप

‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य…

Spread the loveरायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप आज जगदलपुर स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में आयोजित जिला स्तरीय वन…
CG : गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति ने 5 साल पूरे होने पर दी थी पार्टी…गाना गाते समय हार्ट-अटैक से हुई मौत…

CG : गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति ने…

Spread the loveबिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में गाना गाते समय हार्ट अटैक आने से प्रोफेसर की मौत…