• 25/07/2026

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन भारी बारिश के आसार; रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन भारी बारिश के आसार; रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल कुछ कमजोर नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा 3 सेमी तक पहुंचा, जबकि कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक औसत से करीब 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के ब्रेक के बाद अब पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश के लिए नए सिस्टम का इंतजार है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। शुक्रवार को तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रायपुर और दुर्ग सबसे गर्म रहे, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बादलों के साथ कुछ स्थानों पर बारिश की स्थिति भी बन सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून धीरे-धीरे कमजोर होने लगा था। इस बीच जम्मू-कश्मीर और आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने अरब सागर से आने वाली नमी युक्त हवाओं को अपनी ओर खींच लिया है। असम और बिहार में मानसूनी गतिविधियां बढ़ रही हैं। छत्तीसगढ़ में मानसून ब्रेक जैसी स्थिति बनने की संभावना नहीं है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश का दायरा सीमित रह सकता है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार सुबह 10 बजे तक कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं अगले दो दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं। ऐसे में लोगों को मौसम में बदलाव के साथ कुछ इलाकों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

Related post

हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन

हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला…

Spread the loveरायपुर: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला साक्षरता विभाग, कोरबा द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष…
लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू, लोकजीवन की सहज संवेदनाएं और पीढ़ियों से चली आ रही लोकपरंपराओं के रंगों से…
पीएम श्री स्कूल तिल्दा का स्टूडेंट स्टोर बना मिसाल, मंत्री वर्मा ने बच्चों की उद्यमिता व हुनर को सराहा

पीएम श्री स्कूल तिल्दा का स्टूडेंट स्टोर बना मिसाल,…

Spread the love00 व्यावहारिक गतिविधियां विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता,आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने में मददगार – वर्मा 00 विद्यार्थियों…