• 26/07/2026

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर होगा रन फॉर इंद्रावती मैराथन का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर होगा रन फॉर इंद्रावती मैराथन का आयोजन
Spread the love

00 वन मंत्री कश्यप की पहल पर बाघ एवं वन्यजीव संरक्षण के समर्थन में दौड़ेंगे युवा और नागरिक

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बाघों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवासों को बचाने के प्रति दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना है द्य बाघ हमारे पर्यावरण और जंगल के संतुलन को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी हैं। द्यअवैध शिकार और वनों की कटाई के कारण बाघों की जान को खतरा है, जिसे रोकने के लिए यह दिन प्रेरित करता है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप की पहल पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 29 जुलाई 2026 (अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस) के अवसर पर रन फॉर इंद्रावती मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों में बाघ, वन्यजीव, जैव विविधता एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह मैराथन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि इंद्रावती टाइगर रिजर्व और वहां की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के लिए जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगी।
दो श्रेणियों में होगी मैराथन
प्रतियोगिता 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दो श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। 10 किलोमीटर दौड़ में प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 7 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 5 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 4 हजार रुपए एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं 5 किलोमीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार 5 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 4 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 3 हजार रुपए एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य
इच्छुक प्रतिभागी पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों से समय रहते अपना पंजीयन पूरा करने की अपील की गई है।
सुबह 7 बजे होगी मैराथन की शुरुआत
रन फॉर इंद्रावती मैराथन 29 जुलाई को प्रात: 7 बजे इंदिरा स्टेडियम, बीजापुर से प्रारंभ होगी। प्रतिभागियों को चेस्ट नंबर का वितरण सुबह 5:30 बजे से 6:30 बजे तक किया जाएगा।

Related post

CG- जवानों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों का छिपाया हथियार और कारतूस बरामद…..

CG- जवानों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों का छिपाया…

Spread the loveकांकेर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कांकेर-गड़चिरौली (महाराष्ट्र) सीमा पर जंगल-पहाड़ी…
भारत में Apple Pay की एंट्री! अब iPhone और Apple Watch से होगी सीधी पेमेंट, क्रेडिट कार्ड रखने की जरूरत नहीं

भारत में Apple Pay की एंट्री! अब iPhone और…

Spread the loveApple Pay India: भारत में Apple Pay का इंतजार अब खत्म हो गया है। Apple ने अपनी डिजिटल पेमेंट…
Indian Army TGC-145: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं के लिए सेना में भर्ती का मौका, जानें पात्रता और आवेदन डिटेल

Indian Army TGC-145: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं के लिए सेना…

Spread the loveIndian Army TGC-145: भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-145) के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।…