• 26/07/2026

वित्त मंत्री चौधरी ने कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन

वित्त मंत्री चौधरी ने कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन
Spread the love

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कारगिल विजय दिवस की गौरवमयी वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य एवं अटूट संकल्प को कोटि-कोटि नमन करते हुए कारगिल युद्ध के अमर वीरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।
वित्त मंत्री  चौधरी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के पराक्रम, वीरता और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक है। विपरीत परिस्थितियों में भी हमारे वीर जवानों ने अद्वितीय साहस का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का त्याग, बलिदान और शौर्य प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके अदम्य साहस के कारण देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और भारत का गौरव अक्षुण्ण है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कारगिल के अमर शहीदों का बलिदान सदैव राष्ट्रवासियों के हृदय में अमिट रहेगा। उन्होंने देशवासियों से वीर सैनिकों के त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया।

Related post

CG Weather Update: रायपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग की चेतावनी

CG Weather Update: रायपुर समेत इन जिलों में भारी…

Spread the loveCG Weather Update— रविवार को वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे रायपुरवासियों के लिए मौसम विभाग ने चिंताजनक…
देर रात बड़े कारोबारी के ठिकानों पर ED और आयकर विभाग की दबिश, दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच जारी

देर रात बड़े कारोबारी के ठिकानों पर ED और…

Spread the loveबलौदाबाजार। बलौदाबाजार में एक बड़े कारोबारी के ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई की खबर सामने आई है।…
CG  : बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत, खेत में रोपाई के दौरान हुआ हादसा

CG : बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत,…

Spread the loveकोरबा। जिले के सलोरा-छुरी गांव में शनिवार को बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत हो गई। हादसा उस…