• 30/07/2026

सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के BJP प्रदेश अध्यक्ष घायल,ट्रक से टकराई इनाेवा कार

सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के BJP प्रदेश अध्यक्ष घायल,ट्रक से टकराई इनाेवा कार
Spread the love

तालबेहट (ललितपुर)। झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर 3 बजे एक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए। उनकी इनोवा कार तालबेहट के टेकरी गांव के समीप पीछे से एक ट्रक में जा घुसी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार प्रदेश अध्यक्ष तथा चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। उनको गम्भीर हालत में उपचार के लिये झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे में उनकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। देर शाम प्रदेश अध्यक्ष को एयर लिफ्ट कराकर छत्तीसगढ़ ले जाने के प्रयास भी प्रारम्भ हो गए थे।

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह अपने परिवार के साथ बुधवार को मध्य प्रदेश के दतिया स्थित माँ पीताम्बरा पीठ से दर्शन कर लौट रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे जैसे ही वह कोतवाली तालबेहट क्षेत्र अन्तर्गत टेकरी गांव के समीप स्थित महेन्द्र सिंह महाविद्यालय के पास पहुंचे तो उनकी इनोवा कार ट्रक में पीछे से घुस गई।

लोगों ने दी पुलिस को सूचना

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली तालबेहट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फँसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तालबेहट पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं चालक गौतम कुमार की हालत गम्भीर होने पर दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज झाँसी रिफर कर दिया, जबकि कार में सवार उनकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Jhansi news (3)

उन्हें मामूली चोटें आने की जानकारी मिली है। घटना की सूचना मिलते ही उप-जिलाधिकारी तालबेहट अभिजीत सिंह व तालबेहट कोतवाल अशोक कुमार वर्मा भी अस्पताल पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इनोवा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों में भी हलचल मच गई। भाजपा नेता व अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुँचे। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत भी मेडिकल कॉलेज पहुँचे। हालत गम्भीर होने पर देर शाम प्रदेश अध्यक्ष को एयर लिफ्ट कराकर छत्तीसगढ़ ले जाने के प्रयास किए जा रहे थे।

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशिऐलिटी अस्पताल में कराया भर्ती

छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह को उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशिऐलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, जिलाधिकारी गौरांग राठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, अपर जिलाधिकारी (एडीएम), उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुँचे। बताया गया कि दतिया से लौटते समय उन्होंने सिद्धेश्वर मन्दिर में भोजन किया था। उस समय उनके साथ उनकी पत्नी, बेटी तथा अन्य परिजन भी मौजूद थे। सभी परिजन पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Related post

Weather update: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ एक्टिव, अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Weather update: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ एक्टिव, अगले…

Spread the loveरायपुर। पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के कारण सावन के पहले ही राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया…

Spread the love रायपुर-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी स्थित कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर पहुंचे।…
गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना

गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,…

Spread the love0-प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ से मांगा आशीर्वाद रायपुर-गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री …