• 30/07/2026

Aaj ka Panchang 30 July 2026: आज से हुई सावन की शुरुआत, नोट कर लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 30 July 2026: आज से हुई सावन की शुरुआत, नोट कर लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग
Spread the love

Aaj ka Panchang 30 July 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को श्रावण मास (सावन) के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा की तिथि रात 9:30 बजे तक है. इसके बाद द्वितीया लग जाएगी. इस दिन श्रावण मास यानी सावन के महीने की शुरुआत हो जाएगी. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना अत्यंत शुभ रहेगा.

योग, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त

इस दिन सुबह 6:00 बजे सूर्योदय और शाम 7:06 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं शाम 7:48 बजे चंद्रोदय और सुबह 7:15 बजे चंद्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को सूर्य पुष्य नक्षत्र में गोचर करेगा, जबकि चंद्रमा शाम 5:43 बजे तक श्रवण नक्षत्र में रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा. गुरुवार को हर्षण योग नहीं रहेगा, बल्कि इस दिन आयुष्मान योग रहेगा. गुरुवार को अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:07 से 12:59 बजे तक रहेगा; यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. अमृत काल सुबह 6:24 से 8:08 बजे तक रहेगा.

आज का राहुकाल

वहीं, राहुकाल दोपहर 2:11 बजे 3:49 बजे और गुलिक काल सुबह 9:17 से 10:55 बजे तक रहेगा. इसके अलावा यमगंड काल सुबह 6:00 से 7:38 बजे तक रहेगा. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें अशुभ समय माना जाता है.

दिशाशूल

गुरुवार को इस दिन सूर्य कर्क राशि में स्थित रहेगा, जबकि चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेगा. दक्षिण दिशा में दिशाशूल रहेगा. ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. यदि यात्रा करना अनिवार्य हो, तो कुछ विशेष ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर प्रस्थान किया जा सकता है.

Related post

Aaj Ka Rashifal : आज 30 जुलाई को सावन का पहला दिन, जाने आज किन राशियों की बदलेगी किस्मत ?

Aaj Ka Rashifal : आज 30 जुलाई को सावन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 30 July 2026 : आज 30 जुलाई को गुरुवार है और आज के दिन भगवान विष्णु…
मुख्य सचिव ने सिंचाई परियोजनाओं को अधिक व्यवहारिक, टिकाऊ और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

मुख्य सचिव ने सिंचाई परियोजनाओं को अधिक व्यवहारिक, टिकाऊ…

Spread the love00 परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी…
एआई के जमाने में विद्यार्थी स्वयं बेहतर भविष्य तय करें – रजत बंसल

एआई के जमाने में विद्यार्थी स्वयं बेहतर भविष्य तय…

Spread the love00 ज्ञान, संस्कार और संकल्प के साथ महंत कॉलेज में दीक्षारम्भ-2026 का भव्य आयोजन 00 महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका प्रवाह…