• 06/08/2026

मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , जाना स्वास्थ्य हाल

मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , जाना स्वास्थ्य हाल
Spread the love

रायपुर/गुरुग्राम। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से उपचार की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से उनके जल्द पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। उन्होंने विश्वास जताया कि किरण सिंह देव जल्द स्वस्थ होकर पुनः संगठन और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय चर्चा भी हुई। इस अवसर पर सांसद ने किरण सिंह देव का उत्साहवर्धन करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Related post

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी: RSS प्रमुख मोहन भागवत

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी:…

Spread the love मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि शिक्षा केवल सरकार या शिक्षकों की जिम्मेदारी…
FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की बिक्री पर आखिर क्यों लगाई रोक ?

FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की…

Spread the loveनई दिल्ली: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने शराब बनाने वाली कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई…
छत्तीसगढ़ के बाद अब गुजरात में एनालॉग पनीर, चीज़ और बटर पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के बाद अब गुजरात में एनालॉग पनीर, चीज़…

Spread the loveअहमदाबाद। खाद्य सुरक्षा को लेकर गुजरात सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्यभर में एनालॉग पनीर, चीज़ और बटर…