• 09/08/2026

असम में बाढ़ का कहर जारी: 13 जिलों में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, मौतों का आंकड़ा 98 पहुंचा

असम में बाढ़ का कहर जारी: 13 जिलों में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, मौतों का आंकड़ा 98 पहुंचा
Spread the love

गुवाहाटी। असम में बाढ़ का संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है। राज्य के 13 जिलों में करीब 1.56 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि इस साल बाढ़ और उससे जुड़ी घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, 33 राजस्व सर्किलों के 464 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गोलाघाट और शिवसागर सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। इसके अलावा जोरहाट, चराइदेव, नागांव, दरांग और धेमाजी में भी बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं।बाढ़ के कारण 10 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसल क्षेत्र जलमग्न है। लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए 73 राहत शिविर और वितरण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। हजारों विस्थापित लोगों को यहां भोजन, पानी और जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार कुछ नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पशुधन और मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। कई घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। एसडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा कर्मियों और अन्य एजेंसियों की टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की अपील की है।

Related post

18 नवंबर 2026 का पंचांग: नवमी तिथि पर बन रहा है विशेष संयोग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

18 नवंबर 2026 का पंचांग: नवमी तिथि पर बन…

Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व होता है. किसी भी शुभ काम की शुरुआत करने से पहले तिथि,…
Aaj Ka Rashifal: मेष को नौकरी में मिलेगा नया मौका, तुला की बढ़ेगी कमाई, अन्य जातक जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष को नौकरी में मिलेगा नया…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 18 November 2026: आज का राशिफल कई राशियों के लिए नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में…
CG : छत्तीसगढ़ के IAS-IPS अधिकारियों का DA 3% बढ़ा, अब मिलेगा 63% महंगाई भत्ता

CG : छत्तीसगढ़ के IAS-IPS अधिकारियों का DA 3%…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में IAS, IPS और अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा दिया गया…