• 11/08/2026

बाघ नदी में 17 वर्षीय किशोर लापता, एनडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान जारी

बाघ नदी में 17 वर्षीय किशोर लापता, एनडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान जारी
Spread the love

महासमुंद। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। कई नदियां उफान पर हैं। इसी बीच पिथौरा थाना क्षेत्र में बाघ नदी के तेज बहाव में एक 17 वर्षीय किशोर डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद से एनडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कौडिय़ा निवासी 17 वर्षीय हरिशंकर ठाकुर बाघ नदी के पास गया था। इसी दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण किशोर का पता नहीं चल सका

घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंची और प्रशासन को जानकारी दी गई। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया और लगातार अलग-अलग हिस्सों में किशोर की तलाश की जा रही है।

तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में मुश्किल
नदी का जलस्तर बढ़ा होने और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एनडीआरएफ के जवान नदी के किनारों, गहरे हिस्सों और बहाव वाले क्षेत्रों में लगातार खोजबीन कर रहे हैं। 24 घंटे से अधिक समय से अभियान जारी रहने के बावजूद हरिशंकर का कोई पता नहीं चल पाया है। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी चिंता और शोक का माहौल बना हुआ है।

पुलिस और प्रशासन की टीम एनडीआरएफ के साथ समन्वय बनाकर तलाश अभियान की निगरानी कर रही है। जलस्तर अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को सावधानी के साथ चलाया जा रहा है।

प्रशासन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
लगातार बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से उफनती नदियों और नालों के पास नहीं जाने की अपील की है। विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को तेज बहाव वाले पानी से दूर रहने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है।

Related post

मंत्री अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की सुनी समस्याएं और सुझाव, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

मंत्री अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की…

Spread the loveरायपुर। मंत्रालय, नवा रायपुर स्थित कार्यालय में आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे…
युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक…

Spread the loveमुख्यमंत्री की मौजूदगी में रोजगार, डिजिटल गवर्नेंस और कौशल विकास की दिशा में तीन महत्वपूर्ण पहल नवा रायपुर अटल…
नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय देवेंद्र नगर चौक से लाल चौक तक नशामुक्ति पदयात्रा में हुए शामिल मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने…