• 11/08/2026

मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा और उच्च शिक्षा से जुड़े भवनों का किया उद्घाटन

मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा और उच्च शिक्षा से जुड़े भवनों का किया उद्घाटन
Spread the love

रायपुर । राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने सारंगढ़ प्रवास के दौरान जिले को स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और पशु चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 1.24 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित विभिन्न विभागीय भवनों का लोकार्पण किया। इन कार्यों से जिला मुख्यालय में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

विभागीय भवनों का लोकार्पण
मंत्री टंकराम वर्मा ने 74 लाख 59 हजार रुपये की लागत से निर्मित पशु चिकित्सा विभाग के जिला कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के 50 लाख रुपये की लागत से तैयार BPHU के अतिरिक्त कक्ष, क्चक्क॥ भवन और जिला अस्पताल के मेडिसीन वार्ड का भी उद्घाटन किया।

उन्होंने शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनभागीदारी मद से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का भी लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री ने ऑफिसर्स क्लब का उद्घाटन कर खेल गतिविधियों से भी जुड़ाव किया।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर सीड बॉल अभियान
मंत्री वर्मा ने पौधरोपण अभियान में भी हिस्सा लिया। परिसर में पौधे रोपने के साथ ही ग्राम छुहीपाली में आयोजित वृहद पर्यावरण कार्यक्रम में शामिल हुए और सीड बॉल के माध्यम से पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने जिला कार्यालय के संयुक्त भवन यानी कंपोजिट बिल्डिंग का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख
मंत्री ने मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के तहत किसान हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए। उन्होंने कहा कि अधिकार अभिलेख मिलने से हितग्राहियों को उनकी संपत्ति पर स्वामित्व का दस्तावेजी आधार मिलेगा और वे उपलब्ध वित्तीय एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

कार्यक्रम में विधायक उत्तरी जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व विधायक केराबाई मनहर सहित वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related post

Aaj ka Panchang 29 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 29 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang 29 September 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 29 September 2026: कर्क राशि वालों के बढ़ सकते हैं आर्थिक खर्चे, मीन वाले खान-पान पर दें ध्यान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 29 September 2026: कर्क राशि वालों…

Spread the loveAaj ka Rashifal: आज 29 सितंबर का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक फैसलों और रिश्तों से…
बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल राहत शिविर…